सत्येंन्द्र जैन को दिया गया जल विभाग, गोपाल राय को मिला पर्यावरण विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन को महत्वपूर्ण जल विभाग आवंटित किया गया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी की पिछली सरकार में यह विभाग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास था। सूत्रों ने बताया कि पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय को पर्यावरण विभाग जबकि राजेन्द्र पाल गौतम को महिला एवं बाल विकास विभाग सौंपे गये है। 

सूत्रों ने संकेत दिये कि अन्य विभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। जैन के पास महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास विभागों के अलावा अब दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार भी रहेगा। पर्यावरण विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास था जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के पास था।

 

प्रमुख खबरें

दिल्ली प्रदूषण का पूरा सच! मंत्री भूपेंद्र यादव ने समझाया PM2.5 और PM10 का खतरनाक खेल

अरावली का 90% से ज्यादा हिस्सा संरक्षित, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया

20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान

Goa Zilla Panchayat Election Results: होंडा से भाजपा के नामदेव जीते, डावोरलीम से कांग्रेस की फ्लोरिना ने मारी बाजी