Travel Tips: छत्तीसगढ़ की इस रहस्यमयी जगह पर उल्टी दिशा में बहता है पानी, आप भी करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | Jun 17, 2024

घूमने के शौकीन लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ भी अब धीर-धीरे पर्यटकों के बीच फेमस हो रहा है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। बता दें कि इस शहर में एक ऐसी जगह भी है, जो पर्यटकों के बीच काफी तेजी से फेमस हुई है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर उल्टा पानी बहता है।

इसे भी पढ़ें: Jibhi Itinerary: जीभी हिल स्टेशन की हसीन वादियों में 3 दिन के लिए बनाएं घूमने का प्लान, एक्सप्लोर करें शानदार जगहें

यहां बहता है उल्टा पानी

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पहाड़ी में मैनपाट बसा है। इसको यहां के शिमला के तौर पर भी जाना जाता है। मैनपाट पर्यटकों के बीच हिल स्टेशन के तौर पर काफी ज्यादा फेमस हो गया है। वहीं इस जगह के फेमस होने मुख्य कारण यहां पर बहने वाला उल्टा पानी है।

मैनपाट समुद्र तल से 3300 फीट की ऊंचाई पर बसा है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। घने जंगलों के बीच बिसरपानी गांव स्थित है। यह गांव विपरीत बहने वाले पानी के लिए जाना जाता है।

जिस तरफ ढलान होती है, पानी उस तरफ बहने की बजाय उल्टी दिशा में बहता है। इस स्थान पर मौजूद एक आम के पेड़ के पास स्थित भूगर्भ में से यह पानी निकलता है। उल्टे पानी का उद्गम स्थान इस भूगर्भ को ही माना जाता है।

शुरूआत में जब पानी निकलता है, तो यह दिशा के साथ ही बहता है। लेकिन 20-25 मीटर आगे तक पहने के बाद पाऩी 100 मीटर तक ढलान के ऊपर चढ़ता दिखाई देता है। बता दें कि यह कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि गांव की भौगोलिक परिस्थिति की वजह से ऐसा होता है।

हालांकि इस जगह पर पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग दूर-दूर से पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में आप भी यहां आकर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

South Africa के दो शहरों में दूषित पानी पीने से 500 से अधिक लोग बीमार

Article 370 हटने के बाद बदल गया पूरा माहौल, Hindu खुलकर मना पा रहे हैं पर्व-त्योहार, Srinagar की सड़कों पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा देखकर सब हैरान

काले सूट पर दुपट्टा डाले ममदानी ने न्यूयॉर्क में भारतीयों के साथ खेला गरबा, इलिनोइस मंदिर हमले के प्रयास के बाद एकता का आह्वान

Mecca Mosque में हुआ अशोभनीय कृत्य क्या था? Saudi Arabia ने दो बांग्लादेशियों को फाँसी पर क्यों लटकाया? Muslim World क्यों हैरान रह गया?