Kidney Disease को जड़ से मिटाने के लिए इतना होना चाहिए पानी का तापमान, जानें सेहत से जुड़ी ये अहम बातें

By अनन्या मिश्रा | Apr 08, 2023

हमारी सेहत के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर के बाकी अंगो की तरह हमारी किडनी के लिए भी पानी जरूरी होता है। बता दें कि पानी गुर्दों को डिहाइड्रेट होने से बचाता है और बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है। इसलिए डॉक्टर भी आपको हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपको कितने तापमान वाले पानी का सेवन करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि किडनी के लिए ठंडा पानी सही है या गर्म। 

इसे भी पढ़ें: Bottel Germs: पानी की बोतल पर लाखों जानलेवा बैक्‍टीरिया गंभीर बीमारियों को देते हैं बुलावा, रिपोर्ट पढ़कर हो जाएंगे हैरान

ठंडा पानी

साल 2013 में Pubmed Central पर ईरानी डॉक्टर और वैज्ञानिकों का एक शोध पब्लिश हुआ था। इस शोध में जानकारी दी गई थी कि डिहाइड्रेशन खत्म करने के लिए सबसे बेस्ट पानी वह होता है। जिस पानी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। इस बात को आप आसानी से समझने के लिए टंकी के नॉर्मल पानी का उदाहरण ले सकते हैं।

डिहाइड्रेशन

किडनी के द्वारा बेहतर कामकाज के लिए पानी काफी जरूरी होता है। अगर पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने लगता है तो बॉडी में विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं। यह विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थ आपकी किडनी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। डिहाइड्रेशन होने पर ही किडनी में स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है।

गुनगुना पानी

किडनी के लिए गुनगुने पानी को आयुर्वेद भी बेहतर मानता है। आयुर्वेद के अनुसार, पानी न तो अधिक ठंडा होना चाहिए और ना ही ज्यादा गर्म होना चाहिए। गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीने से इसके ज्यादा फायदा होता है। सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से किडनी के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 

पीना चाहिए 3-4 लीटर पानी

एक आदर्श मापदंड के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन बता दें कि यह नियम हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता है। बेशक रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन पानी की मात्रा आपके लिंग, उम्र, गतिविधि और वातावरण पर भी निर्भर करती है।

किडनी की बीमारी में पानी

सिर्फ स्वस्थ व्यक्तियों के लिए ही 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह है। अगर आप किडनी संबंधी किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं तो पानी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से आपके गुर्दों पर अधिक दबाव पड़ सकता है। इस दौरान आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल