पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

पंजाब और हरियाणा में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थान जलमग्न हो गए और यात्रियों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा के यमुनानगर जिले में भारी बारिश के कारण सोम नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।

पंजाब के रूपनगर में 64 मिमी, पटियाला में 62 मिमी, लुधियाना में 57 मिमी, मोहाली में 32 मिमी, फरीदकोट में 6.5 मिमी, फिरोजपुर में 5 मिमी और पठानकोट तथा अमृतसर में 2-2 मिमी बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में 82 मिमी, गुरुग्राम में 77 मिमी, कुरुक्षेत्र में 40.5 मिमी, कैथल में 33 मिमी, रोहतक में 10 मिमी, नारनौल में 7 मिमी और हिसार में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण सोम नदी का जलस्तर बढ़ने से हरियाणा के यमुनानगर जिले के कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे खानूवाला, बामनोली, मलिकपुर बांगर, लालाहाड़ी और मानकपुर गांव प्रभावित हुए हैं। खानूवाला में 3-4 फीट पानी भरने से खेत जलमग्न हो गए हैं।

गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया है। बारिश के कारण गुरुग्राम में भी भारी जलभराव हो गया। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे समेत कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और लोग घुटनों तक पानी में चलते नजर आए। कुछ लोग अपनी कारों और दोपहिया वाहनों को पानी में डूबी सड़कों पर धकेलते नजर आए।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत