Kerala और Tamil Nadu के तटीय भागों में समुद्री लहरों की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में सोमवार रात 11:30 बजे तक समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने और ज्वार आने की संभावना जताई गयी है। यह जानकारी मौसम एजेंसी ने दी है।

देश में मछुआरों के लिए मौसम की चेतावनी जारी करने वाली केंद्रीय एजेंसी आईएनसीओआईएस ने लोगों को सलाह दी है कि वे मछली पकड़ने वाले अपने जहाजों का लंगर बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से डाल दें।

इसने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रहने वाले तटीय लोगों को संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह भी दी है। एक बयान में कहा गया है कि चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को समुद्र तटों और समुद्र में जाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान