Wayanad landslide: लापता लोगों की सूची जल्द की जाएगी जारी, केरल सरकार ने की पुनर्वास पैकेज की घोषणा

By अंकित सिंह | Aug 06, 2024

केरल सरकार ने मंगलवार को कहा कि 30 जुलाई को वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की पूरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। राजस्व मंत्री के राजन ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार लापता लोगों की एक सटीक सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी प्रभावित लोगों का व्यापक पुनर्वास है। चूरलमाला और मुंडक्कई के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, "वायनाड में पुनर्वास पहल पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल होगी।" राजस्व मंत्री ने यह भी कहा कि आपदा के कारण हुए विनाश और नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजित कुमार ने बताया कि चालियार नदी के किनारे कुछ दुर्गम इलाके हैं, जहां पिछले दिनों कुछ स्थानीय स्वयंसेवक फंस गए थे और उन्हें सुरक्षित निकालना पड़ा था। उन्होंने कहा, “इसलिए, हमने स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद न लेने और पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) व सैन्य कमांडो के दो दल बनाने का फैसला किया, जिन्हें विमान से इन क्षेत्रों में उतारा जाएगा। अगर उन्हें क्षेत्र में कोई शव मिलता है, तो उसे भी विमान के जरिये वहां से निकाला जाएगा।” 

इसे भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन: केरल के मुख्यमंत्री Vijayan ने पुलिस के बचाव अभियान की सराहना की

केरल सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह वायनाड के भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज लागू करेगी, जहां बचाव अभियान और राहत अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, मकान बनाए जाएंगे और पुनर्वास के लिए आवश्यक अन्य बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द स्थापित की जाएंगी। केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला का दौरा करने के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि दुनिया भर से कई लोगों ने पुनर्वास प्रयासों के लिए सहायता की पेशकश की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi के IGI Airport पर Customs की कार्रवाई, 5.25 करोड़ का Marijuana और सोने का कंगन जब्त

Tata Motors JLR Restructuring: घटती बिक्री और US Tariffs के बीच JLR में 4000 Jobs पर लटकी तलवार

John Abraham बोले- ISL के नए मॉडल से भारत में Football बनेगा नया क्रिकेट

Vaibhav Suryavanshi ने Duleep Trophy Final में मचाया गदर, Tilak Varma के माइंड गेम को किया फेल