Skin Care: डल स्किन भी हो जाएगी ब्राइटन, बस किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

By मिताली जैन | Aug 24, 2025

हम सभी एक ब्राइटन स्किन चाहते हैं और इसके लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार आप मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स पर ही भरोसा करें। बल्कि अगर आप चाहें तो खुद घर पर अपने किचन इंग्रीडिएंट्स की मदद से भी डल और बेजान स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं। जी हां, डल स्किन की समस्या आज के समय में बेहद आम होती जा रही है। बहुत अधिक तनाव, धूल-मिट्टी, प्रदूषण व खान-पान का असर सिर्फ सेहत ही नहीं, स्किन पर भी देखने को मिलता है। जिसकी वजह से स्किन काफी थकी हुई, बेजान व डल नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: दाग-धब्बे और डलनेस को जड़ से खत्म कर देंगे ये फेस पैक, स्किन केयर में फायदेमंद है हरड़

हल्दी और दही से बनाएं ब्राइटनिंग पैक

अगर आपकी स्किन डल व बेजान नजर आने लगी है तो ऐसे में आप हल्दी और दही की मदद से एक ब्राइटनिंग फेस पैक बना सकती हैं। हल्दी स्किन के रूखेपन को कम करने के साथ-साथ एक ब्राइटनेस भी लेकर आती है। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे स्किन दमकने लगती है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी को दो चम्मच दही में डालकर मिक्स करें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब अपनी स्किन को क्लीन करके इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीबन 15-20 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।  

बेसन और दूध से बनाएं ब्राइटनिंग पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली व चिपचिपी नजर आने लगी है तो ऐसे में बेसन और दूध की मदद से एक ब्राइटनिंग पैक बनाया जा सकता है। जहां बेसन चेहरे की गंदगी और अतिरिक्त तेल सोख लेता है। वहीं, दूध स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन ब्राइटन नजर आती है। फेस पैक बनाने के लिए आप दो बड़े चम्मच बेसन में आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीबन 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

PM Modi Birthday पर Varanasi में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Viksit Bharat मिशन पर जुटे दिग्गज नेता

Applied Materials भारत में 10 वर्षों में 5 अरब डॉलर करेगी निवेश

South India का काशी है Rameswaram Jyotirlinga, जहां 22 Teertham में प्रायश्चित स्नान करते हैं भक्त

UPI Tax पर सरकार के दावों को Congress ने नकारा, कहा- सांसदों ने नहीं किया समर्थन