हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी कराती है बंगाल सरकार: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2018

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि ‘शिशु साथी’ योजना के तहत उनकी सरकार हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की सर्जरी का वित्तपोषण करती रही है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ हृदय जरूरी’ है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के सरकारी अस्पताल नि:शुल्क इलाज करते हैं।

ममता ने ट्वीट किया, ‘आज विश्व हृदय दिवस है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ हृदय जरूरी है। आपको जानकर खुशी होगी कि बंगाल में हम शिशु साथी योजना के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा प्रदान करते हैं। हमारे राज्य में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल भी नि:शुल्क है।’ साल 2013 में ‘शिशु साथी’ योजना शुरू की गई थी।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लोगों से की मतदान करने की अपील

Reservation पर मुसलमानों की दावेदारी, किन राज्यों में ऐसी व्यवस्था, क्या है भारत में धर्म-आधारित आरक्षण का पूरा इतिहास

कांग्रेस की दिशाहीनता एवं बढ़ता पलायन

दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मनोज तिवारी, कन्हैया से लेकर बांसुरी स्वराज तक, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति