नागपुर और चंद्रपुर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए WCL ने दिए 15.38 करोड़ रूपये

By दिनेश शुक्ल | May 04, 2021

नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने नागपुर एवं चंद्रपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कुल 15.38 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाये हैं। कोरोना महामारी के बीच निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कम्पनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार तथा निदेशक (वित्त) आर.पी. शुक्ला ने मंगलवार को नागपुर के जिलाधिकारी रवीन्द्र ठाकरे को 9.82 करोड़ का चेक उनके कार्यालय-कक्ष में सौंपा। इस अवसर पर ए.के. सिंह विभागाध्यक्ष (कल्याण/सी एस आर) उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर में किया शामिल, युवा पत्रकार संघ ने उठाई यह माँग

इसके पूर्व 2.05 करोड़ का चेक उन्हें  वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की और से प्रदान किया गया था। इसी तरह, कम्पनी के वणी एवं चंद्रपुर क्षेत्र के महाप्रबन्धक उदय कावले एवं बी. रामाराव ने कल चंद्रपुर के जिलाधिकारी अजय गुल्हाने को 3.50 करोड़ रूपये का चेक CSR के मद में सौंपा। उल्लेखनीय है कि इस राशि से नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मेयो हॉस्पिटल एवं आल इंडिया मेडिकल साइंसेज AIIMS तथा चंद्रपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट एवं उससे सम्बन्धित उपकरणों की व्यवस्था की जायेगी और ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच वेकोलि की इस पहल से दोनों जिलों में कुछ राहत अवश्य मिलेगी।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया