हम 2 करोड़ सिख...पहलगाम के बाद अब पाकिस्तान के समर्थन में उतरा खालिस्तानी पन्नू, मोदी-डोभाल-शाह को दी धमकी

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

आपने चोर-चोर मौसेरे भाई कहावत तो जरूर सुनी होगी। वैसे ही आतंकी-आतंकी भाई-भाई वाली कहावत को खालिस्तान के चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू चरितार्थ करता नजर आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान को अपना समर्थन दिया है। उसने कहा कि वो भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमला करने नहीं देगा। पन्नू ने ये भी दावा किया कि भारत में पाकिस्तान से लड़ने की हिम्मत नहीं है। पन्नू का ये बयान उस समय आया है जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को संदेह है कि भारत उसपर हमला कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: China के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए अब आ खड़ा हुआ कौन सा देश? C-130 हरक्यूलिस एयरक्रॉफ्ट इस्लामाबाद में हुए लैंड

एआरवाई न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार में पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में भारत के बढ़ते प्रभाव से लेकर कश्मीर में चल रहे संघर्ष तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान में अपने सभी भाइयों और बहनों को सलाम करता हूं। पाकिस्तान एक धन्य भूमि है, गुरु नानक का विश्राम स्थल है, यह दुनिया भर के सिखों के लिए एक पवित्र स्थल है। पन्नू ने कहा कि हम दो करोड़ सिख पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने भेजा भारत को कौन सा ऑफर, Modi ने ठुकराया

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना द्वारा पंजाब में प्रवेश करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से विरोध किया, और जोर देकर कहा कि हम मोदी के हिंदुत्व एजेंडे या भारतीय सेना को पंजाब से गुजरने की अनुमति नहीं देंगे। आतंकवाद के निर्यात में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने टिप्पणी की भारत दुनिया भर में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है, और उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में मेरी हत्या करने की कोशिश की। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इतिहास से सबक न लेने के लिए मोदी प्रशासन की आलोचना की और चेतावनी दी। उसने कहा कि मोदी को याद रखना चाहिए कि सिख अपनी रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra MLC Elections में BJP और शिवसेना को एक-एक सीट, MVA का तीन पर दावा

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत