हम सब पॉलिटिक्स में हैं

By संतोष उत्सुक | Feb 24, 2022

चुनावी गिद्ध हमारे क्षेत्र में भी मंडरा रहे हैं। कल शाम मोहल्ले की सात महिलाएं अपनी पार्टी के बिल्ले लगाए, पता नहीं कैसे, ऐसे, वैसे टाइप उम्मीदवार के लिए वोट मांगने आ गई। इस मोहल्ले में आए हमें अड़तालीस महीने  बीत गए हैं। कभी इनसे हैल्लो शैलो भी नहीं हो पाई, मगर कल वे पूरे जोश, खरोश और होश से मिली मानों मेरी पत्नी को रोज़ मिलती हों। पत्नी को अपने गरीबखाने पर बुलाया, हमारे दौलतखाने में फुर्सत में आने का वायदा किया। हाथ जोड़कर मानो वोट ले ही गई।

उनके साथ कोई निकट पड़ोसी आ ही जाए तो आइए बैठिए, चाय पीजिए भी बोलना पड़ता है। वैसे तो आजकल कोई आता नहीं लेकिन मुश्किल यह है कि माहौल ठीक मानकर कोई पसर ही जाए तो चाय पिलानी ही पड़ती है। एक्टिंग करना सीख गई हो आप, मैंने कहा। अभिनय युग है जनाब, अधिकांश लोग डर, अविश्वास, स्वार्थ, धोखा, झूठ और उदंडता को छिपाकर निडरता, विश्वास, निस्वार्थ, भरोसा, सच, सौम्यता का अभिनय कर रहे हैं। बेचारी जनता चुप रह्कर बोल रही। अगर कोई उसकी भाषा समझे तो वह किसी के साथ नहीं बदलाव के साथ होना चाहती है। अखबार, चैनल, मीडिया और नामचीन हस्तियाँ समझा रही हैं कि गधों को नहीं घोड़ों को घास डालें।

इसे भी पढ़ें: नए सरकार आने वाले हैं (व्यंग्य)

नेता ज़्यादा वोट चाहते हैं मगर उन्होंने ही तो मतदाताओं के उत्साह को मुद्दों की उदासी में गुम कर दिया है। वोटर ने मान लिया है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह ही वोट दिवस भी एक पेड होलीडे है।  उसे किसी ऐसे व्यक्ति के लिए भला क्यूं नष्ट करना जो लाखों खर्च कर करोड़ों कमाना चाहता है। सब कुछ अपने और अपनों के लिए करके उसे इलाके, प्रदेश और देश के लिए बताने वाला है। चुनाव में करोड़पति दिग्गज इसलिए उतरे हैं ताकि ताक़तपति बनने के मौके हथियाए जाएं। चुनाव कोई भी लड़ सकता है लेकिन यह मौक़ा हर किसी से भड़ास निकालने और बाद में राजनीतिक बिजनेस करने का होता है।  

आज इन सबके दिल से पूछो तो भरपूर दौलत और शोहरत के बावजूद यह सभी, दूसरों से कम अपनी करतूतों से ज्यादा डरे हुए हैं। सब अभिनेता हैं इसलिए काफी कुछ छिपाए हुए हैं। मैंने पूछा, आपको खुश होना चाहिए ज़्यादा महिलाएं चुनाव में भाग्य आज़मा रही हैं। क्यों खुश होऊं भला, उनमें से कितनी हमारी जैसी की रसोइयों में आकर देखेंगी कि रोटी और दाल जुटाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। पत्नी की बातों से लगा हम सब पॉलिटिक्स में हैं।

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम