कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर है भारतीय हॉकी टीम की नजर, गोलकीपर श्रीजेश बोले- मैचों को लेकर हैं बहुत ज्यादा उत्साहित

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की बर्मिंघम में शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम मेडल जीतने की तैयारी में जुटी हुई है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम से इस बार भी मेडल जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसको लेकर खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। ऐसे में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम सभी मैचों को लेकर उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games में पदक जीतना हर खिलाड़ी का होता है सपना, जानें इस बार के मेडलों की खासियत 

गोल्ड मेडल नहीं हुआ नसीब

आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक भी गोल्ड मेडल नसीब नहीं हुआ है। हालांकि टीम दो सिल्वर मेडल जीत चुकी है। ऐसे में हॉकी टीम फाइनल में पहुंचकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी ताकि गोल्ड मेडल का सूखा समाप्त किया जा सके। इतना ही नहीं देशवासियों को भी हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक