हम राष्ट्रीय स्तर पर ‘INDIA’ alliance का हिस्सा हैं और रहेंगे : Mamata Banerjee

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

तमलुक। सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को बाहर से समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी गठजोड़ का हिस्सा है और आगे भी रहेगी। तमलुक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं है। 

बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को बाहर से समर्थन देगी। लोकसभा चुनाव में 400 सीटें हासिल करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें खारिज कर देंगे। बनर्जी ने कहा, ‘‘पूरा देश जान गया है कि भाजपा चोरों से भरी पार्टी है। हम (तृणमूल) केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे। हम अपना समर्थन देंगे ताकि बंगाल में हमारी माताओं-बहनों को कभी दिक्कत न हो...और 100 दिन रोजगार योजना में काम करने वालों को भी दिक्कत न हो।’’ 

इसे भी पढ़ें: नासिक में निर्वाचन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिंदे के सामान की जांच की

टीएमसी ने पूर्व में कहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी हालांकि वह पश्चिम बंगाल में अलग लड़ेगी। टीएमसी प्रमुख तमलुक में एक रैली को संबोधित कर रही थीं, जिसके अंतर्गत नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है। बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। शुभेंदु ने बनर्जी को 1,956 मतों से हराया था। बनर्जी ने कहा, ‘‘दो मई, 2021 को मतगणना के दिन मतगणना केंद्र पर बिजली की आपूर्ति काटकर भाजपा ने जीत हासिल की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने जनादेश चुरा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र की बिजली आपूर्ति काट दी। मैं इसके खिलाफ अदालत गई थी। लेकिन अब मैं अपनी हार का बदला लूंगी।

प्रमुख खबरें

JSSC-CGL रद्द होने पर Devendra Mahto ने तोड़ा अनशन, बताया छात्रों की बड़ी जीत

Mumbai Attack के गुनहगारों को नहीं बचा पाएंगे Pakistan के सुरक्षित ठिकाने, भारत में मुकदमे का रास्ता साफ

BJP की 2027 चुनाव की बिसात बिछी: Vinod Tawde, Satish Poonia को सौंपी अहम जिम्मेदारी

AR Rahman ने Tamil Idol शो की घोषणा की, तमिलनाडु के गायकों को मिलेगा मंच