ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट पर नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री बोले- हम करा रहे हैं सबसे ज्यादा टेस्ट

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2021

पटना। देश में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' ने हाहाकार मचाया हुआ है। साउथ अफ्रीका से फैले इस वायरस के अबतक 161 मामले देश में सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही तमाम राज्य सरकारें ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट पर हैं। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हम सबसे ज्यादा टेस्ट करा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन का बरपाया कहर, ब्रिटेन में एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले 

आईसीएमआर ने किट की तैयार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट का पता लगाने के लिए एक टेस्ट ​​किट तैयार की है और इसके विकास तथा व्यावसायीकरण के लिए प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की खातिर किट निर्माताओं से अभिरुचि पत्र आमंत्रित किया है। आईसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ ने सार्स-सीओवी2 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (बी.1.1.529) का पता लगाने के लिए नई तकनीक की आरटी-पीसीआर टेस्ट किट विकसित की है।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा

Rahul Gandhi पर प्रपत्र-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ Coal Levy Scam: EOW ने MLA देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों पर पेश किया पूरक चालान