हम आईटी में एक्सपर्ट, वो आतंकवाद में, कुछ इस अंदाज में जयशंकर में पाकिस्तान पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2022

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने वडोदरा में 60 विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ लक्ष्मी विलास पैलेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज गर्व की बात है कि विदेश के 50 से ज्यादा राजदूतों के साथ हम यहां आए हैं। कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युद्ध के बीच में राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों को फोन किया। फोन कर उन्होंने थोड़ी देर के लिए गोलीबारी रूकवाया ताकि हमारे लोग बाहर निकल सकें। 24 फरवरी को लड़ाई(रुस और यूक्रेन के बीच) शुरू हुई। उस समय हमारे करीब 20 हजार विद्यार्थी वहां पर फंसे हुए थे...जब से लड़ाई शुरू हुई प्रधानमंत्री की नजर इस पर थी। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर हमला, बोलीं- सपनों के सौदागर गुजरात चुनाव से पहले बोल रहे हैं झूठ

जयशंकर ने कहा कि क्सीन का जो कच्चा माल होता है वो हर देश अपने लिए रोक रहा था। हमारे लिए समस्या थी की दुनिया की सप्लाई चैन अगर हमारे लिए काम नहीं करेगी तो हम वैक्सीन कैसे बनाएंगे। ऐसे में पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को समझाया कि आप दुनिया के वैक्सीन सप्लाई चैन को मत रोकिए। इस दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम एक पड़ोसी हैं, जैसे हम आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में विशेषज्ञ हैं और वे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों में विशेषज्ञ हैं। यह वर्षों से चल रहा है, लेकिन हम दुनिया को समझा सकते हैं कि आतंकवाद आतंकवाद है। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump