'जो दशकों से अंतिम पंक्ति पर रहे हैं, उनको हम प्राथमिकता दे रहे हैं', कई परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन के बाद मुंबई में बोले PM Modi

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास किया। इस अबसर पर उन्होंने कहा कि आज मुझे महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा महाराष्ट्र के नौजवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है। महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। महाराष्ट्र वो राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं - भारत की Aspirations इस समय बहुत ऊंचे स्तर पर हैं। इस सदी के करीब-करीब 25 साल बीत चुके हैं। देश की जनता लगातार तेज विकास चाहती है, अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित बनाना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में महाराष्ट्र में नेशनल हाइवे की लंबाई बढ़कर तीन गुना हो चुकी है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड प्रोजेक्ट प्रगति और प्रकृति के तालमेल का शानदार उदाहरण है। कनेक्टिविटी के ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर से पर्यटन, खेती और उद्योग सभी को लाभ हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। जब अच्छी कनेक्टिविटी होती है, तो उससे महिलाओं को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान भी मिलता है। यानी NDA सरकार के ये काम गरीब, किसान, नारीशक्ति और युवाशक्ति को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की महायुति की सरकार भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र सरकार ने हर साल 10 लाख नौजवानों को skill training देने का संकल्प लिया है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का रूस-ऑस्ट्रिया दौरा हुआ पूरा, लौटे दिल्ली, दोनों देशों से मजबूत संबंध बनाने में मिली सफलता

प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार के विकास का मॉडल वंचितों को वरीयता देने का रहा है। जो दशकों से अंतिम पंक्ति पर रहे हैं, उनको हम प्राथमिकता दे रहे हैं। नई सरकार के शपथ लेते ही, हमने गरीबों के लिए पक्के घर और किसानों से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आरबीआई ने नौकरियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3-4 सालों में देश में करीब 8 करोड़ नई नौकरियां पैदा हुई हैं। इन आंकड़ों ने झूठी बातें फैलाने वालों का मुंह बंद कर दिया है।' ये लोग निवेश, बुनियादी ढांचे और देश के विकास का विरोध करते हैं और अब बेनकाब हो रहे हैं। देश के नागरिक उनकी साजिशों को खारिज कर रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे

IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत