संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हम आभारी हैं: मुर्मू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2001 में आज के ही दिन संसद की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र उनके प्रति बेहद आभारी है।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं उन वीरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका साहस और निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र उनके और उनके परिवारों के प्रति हृदय से आभारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस दिन मैं आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अटूट संकल्प को दोहराती हूं। हमारा देश आतंकवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट है।

प्रमुख खबरें

13 जून 2026 से बदलेगी किस्मत, Dwidwadash Yog से इन Zodiac Signs को मिलेगी Good News

Air India AI 171 Crash की पहली बरसी: नम आंखों से 260 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

UCC बिल पास होने के बाद 6 जुलाई से Assam का Budget Session, सदन में हंगामे के आसार

महंगाई का डबल अटैक! खाने-पीने के साथ Petrol-Diesel ने दिया झटका, CPI 3.93% पहुंचा