दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज रबाडा बोले, हम प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करने से उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में है। दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट के पहले चरण में आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की और जब कोविड-19 के कारण मई में लीग को स्थगित किया गया तो वह अंकतालिका में शीर्ष पर थी।

इसे भी पढ़ें: अय्यर की आक्रामक पारी की तरह ही खेलना चाहता है केकेआर : मोर्गन

रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि हम टूर्नामेंट के पहले चरण से ही अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। यह टीम के लिये सकारात्मक है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत करना शानदार है हालांकि हमें अब भी काफी कुछ करने की जरूरत है। हम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये बहुत अच्छी स्थिति में हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत