हम कैच लेने में और गेंदबाजी में इतने सटीक नहीं रहे: केन विलियमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

विशाखापत्तनम। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को लगता है कि आईपीएल एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 162 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था लेकिन उनके खिलाड़ी कैच लपकने में और गेंदबाजी में ज्यादा सटीक नहीं रहे जिससे उनकी टीम इसका बचाव नहीं कर सकी। सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को यहां आईपीएल एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स से दो विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। 

विलियमसन ने मैच के बाद कहा कि यह कुछ ऐसी पिचों में से एक थी जिस पर करीबी मैच होते हैं। मेरा मानना है कि हमने अपनी पारी के बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। मैं जानता था कि पावरप्ले ओवरों के बाद इस लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा पेचीदा होगा क्योंकि इस तरह के स्कोर के साथ जीत का अंतर थोड़ा ही रहता है। उन्होंने कहा कि हम पहले काफी मजबूत स्थिति में थे लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके। आज का दिन ऐसा दिन था और यह थोड़ा निराशाजनक है। 

इसे भी पढ़ें: CSK को लगा झटका, IPL प्लेऑफ में नही खेल पाएंगे केदार जाधव

विलियमसन ने कहा कि दिल्ली ने काफी अच्छा खेल दिखाया, उनकी टीम मजबूत है और मुझे लगता है कि वे इस जीत के हकदार थे। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा था कि इस स्कोर से भी हम जीत सकते हैं लेकिन उन्होंने अच्छी शुरूआत की और लय हासिल की। उनके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जैसी इस विकेट से उम्मीद थी, हमने पर लगाम कस ली थी और आगे बढ़ गये थे लेकिन हम कैच लेने में और गेंदबाजी में इतने सटीक नहीं रहे। हम इतने शानदार नहीं रहे। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, कुछ चीजों में बदलाव करने की जरूरत थी। यह विजयी स्कोर हो सकता था।

प्रमुख खबरें

US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

ताइवान में Chinese Intelligence का बड़ा खुलासा, लाखों नागरिकों का Personal Data लीक कर रही थी बीजिंग की जासूसी एजेंसी

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक