कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी ? एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने दिया यह बयान

By अनुराग गुप्ता | Jul 23, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुई है और तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकारें सतर्क हो गई हैं। इसी संबंध में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रमुख रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान सामने आया है। एम्स प्रमुख ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी और कितनी बुरी होगी यह हमारे व्यवहार पर निर्भर है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एयर इंडिया के 56 कर्मचारियों की हुई मौत: सरकार 

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ चुकी है। इसी के साथ लोगों का घरों से निकलना भी शुरू हो गई। पहाड़ों में लोग कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए मौज-मस्ती करने में जुट गए। जिसकी कई सारी तस्वीरें भी सामने आईं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सामने आकर लोगों को समझाने का प्रयास करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि कोरोना ऐसी चीज है जो अपने आप नहीं आती है। कोई जाकर ले आए, तो आती है। इसलिए हम अगर सावधानी से रहेंगे, तो तीसरी लहर को रोक पाएंगे।

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें