हम जनता को जनार्दन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीकानेर के कोलायत में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति का ट्रैक रिकार्ड बेहद शानदार है और इसलिये शानदार है क्योंकि हम जनता को जनार्दन मानते है और कांग्रेस के लोग एक परिवार को।’’ उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि