हम जैसे काराबाख-लीबिया में घुसे वैसा ही इजरायल में भी कर सकते हैं, तुर्किए का नेतन्याहू को सीधा अल्टीमेटम

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

तुर्किये ने कहा कि जिस तरह नरसंहारक हिटलर का अंत हुआ, उसी तरह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी अंत होगा। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिस तरह नरसंहार करने वाले नाज़ियों को जवाबदेह ठहराया गया था, उसी तरह जो लोग फिलिस्तीनियों को नष्ट करना चाहते हैं उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानवता फिलिस्तीनियों के साथ खड़ी रहेगी। आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। हम जैसे काराबाख में घुसे, जैसे लीबिया में घुसे वैसा ही हम कर सकते हैं। ऐसी कोई वजह नहीं है कि हम ऐसा न कर पाए। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Fatah-Hamas की दोस्ती कहीं Netanyahu को भारी ना पड़ जाये, China ने जो चाल चली है उसका परिणाम क्या हो सकता है?

अमेरिकी संसद में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने नौ महीने से जारी युद्ध में पूर्ण विजय होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं। नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। 

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल