IND vs PAK: पिछले 30 सालों से हार का दबाव... पाक पूर्व कप्तान ने बताया भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार का कारण

By Kusum | Sep 12, 2025

एशिया कप 2025 का महामुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बयान ने सनसनी फैला दी है। पूर्व कप्तान का मानना है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अक्सर भावनाएं हावी हो जाती हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान को अहम मैच गंवाने पड़े हैं। 

वहीं ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान में राशिद लतीफ ने पीटीआई से कहा कि, हम भावुक या अति उत्साहित हो जाते हैं और एक ही बार में सब कुछ करने की कोशिश करते हैं। हम भारत के खिलाफ मैच को ज्यादा आगे नहीं ले जाते और इसी वजह से पाकिस्तान हार जाता है। दूसरी ओर, भारत पिच और मैच की स्थिति के अनुसार खेलता है। इसलिए वे सफल होते हैं। पाकिस्तान पर पिछले 30 सालों से दबाव है। इसलिए शायद भारत इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। 

लतीफ का मानना है कि हार्दिक पंड्या के फिनिशिंग क्षमता, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के होने से टीम इंडिया को संतुलन मिलता है। वहीं, जसप्रीत बुमराह की बेजोड़ यॉर्कर के साथ भारत की संयम बनाए रखने की क्षमता, उन्हें इस समय एक पूर्व टीम बनाती है। 

लतीफ ने कहा कि, हार्दिक पंड्या एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। मध्यक्रम के खिलाड़ी या नीचे आने वाले खिलाड़ी खेल को बदल सकते हैं। पांड्या ने ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया है। जो अद्भुत है और इसीलिए उन्हें एक्स फैक्टर कहा जाता है। वह खेल को पूरी तरह से बदल सकते हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी संतुलन लाते हैं। गेंदबाजी में बुमराह एक घातक हथियार हैं। कुल मिलाकर, ये एक बहुत अच्छी टीम है। 

प्रमुख खबरें

Bihar: Prashant Kishor की रोजगार क्रांति, Bankipur के 10,000 युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, मांगा CV

Sujan Singh Park Land Dispute: दिल्ली हाई कोर्ट ने जून के फैसले पर लगाई रोक, Status Quo बनाए रखने का निर्देश

West Bengal Voter List से नाम हटाने पर Supreme Court सख्त, ECI से मांगा SIR Tribunals का डिस्पोजल डेटा

FCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार? विपक्ष के विरोध के बीच बड़ा संकेत