हम 3 शादियां करते हैं और प्रत्येक को सम्मान देते हैं, लेकिन हिंदू..., AIMIM यूपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2022

उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने राज्य में एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदू विवाह पर एक विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि हमने तीन शादियां की हैं। दो शादियां होने पर भी हम समाज में दोनों पत्नियों को सम्मान देते हैं, लेकिन आप (हिंदू) एक से शादी करते हैं और आपकी तीन रखैलें होती हैं और आप न तो अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं और न ही रखैलों का। लेकिन अगर हमारी दो शादियां होती हैं, तो हम उन्हें सम्मान के साथ रखते हैं और हमारे बच्चों के नाम भी राशन कार्ड में होते हैं।

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद पर बोले ओवैसी, कर्नाटक HC का फैसला सही नहीं, हिंदू महिला मंगलसूत्र पहन सकती तो मुस्लिम लड़की हिजाब क्यों नहीं

 बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 20 अक्टूबर को एक विभाजित निर्णय दिया, जिसमें राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को खत्म करने से इनकार कर दिया गया था। लेकिन शीर्ष अदालत ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर कोई रोक नहीं लगाई है। मामले को अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यूयू ललित को एक नई पीठ गठित करने के लिए भेजा गया है। नई बेंच में CJI के विवेक के अनुसार तीन या अधिक जज होंगे।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में