बीते 90 वर्षों से हमें निशाना बनाया जा रहा, इसमें चिंता की कोई बात नहीं: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि बीते 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा ऐसा ही बना रहेगा। भागवत ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में मतदान करने के बाद संघ प्रमुखसंवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उनसे हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने के बारे में पूछा गया था। 

इसे भी पढ़ें: भारत कोई हिंदू राष्ट्र नहीं है और इंशाल्लाह हम इसे बनने भी नहीं देंगे: ओवैसी

भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने जन प्रतिनिधियों को चुनें। उन्होंने कहा, ‘‘ हम 100 फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। किसी व्यक्ति या माहौल को देखकर वोट ना दें बल्कि मुद्दों के आधार पर मतदान करें।’’ भागवत मतदान के लिए सुबह सात बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया