'हमने तय कर लिया है कांटे को निकालकर रहेंगे...', आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी की हुंकार

By अंकित सिंह | May 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में हूं। मैं जहां-जहां गया वहां गर्जना करता सिंदूरिया सागर और लहराता तिरंगा जन-जन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और देशभक्ति का ज्वार देखने को मिल रहा है। ये दृश्य सिर्फ गुजरात में नहीं है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में है, हर हिंदुस्तानी के दिल में है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया, लोगों ने फूलों की बारिश की | Video

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि पहलगाम भी इसका एक उदाहरण था। जब पाकिस्तान के साथ हमारी जंग हुई, तो हमने पाकिस्तान को तीन बार हराया। उन्होंने कहा कि ये वीरों की धरती है। अब तक जिसे हम छद्म युद्ध कहते थे, 6 मई के बाद जो दृश्य देखने को मिले, उसके बाद हम अब इसे छद्म युद्ध कहने की गलती नहीं कर सकते। कारण कि जब मात्र 22 मिनट के भीतर नौ आतंकी ठिकानों की पहचान करके उन्हें नष्ट कर दिया गया, तो यह एक निर्णायक कार्रवाई थी। और इस बार सब कुछ कैमरे के सामने किया गया, ताकि घर बैठे कोई सबूत न मांग ले। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज