गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, कोरोना को हमने 99 फीसदी भगा दिया

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक दी गई डोज का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना को हमने लगभग 99 फीसदी भगा दिया है। आपको बता दें कि भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ वैक्सीनेशन के जश्न में ऑडियो-वीडियो फिल्म लॉन्च, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के 85 दिन बाद तक 10 करोड़ डोज दी जा चुकी थीं, इसके 45 और दिन बाद भारत ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ और उसके 29 दिन बाद यह संख्या 30 करोड़ पहुंच गई। देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 और दिन बाद छह अगस्त को देश में वैक्सीन की दी गई डोजों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद उसे 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 76 दिन लगे।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध