गहलोत के आरोपों पर बोले सतीश पूनियां, हम तो कांग्रेस के खेल में दर्शक भर है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को अस्थिर किए जाने के प्रयास के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस तरह के आरोप लगाकर राजस्थान की राजनीति की शुचिता को भंग किया। पूनियां ने इसे कांग्रेस का आंतरिक झगड़ा बताते हुए कहा कि भाजपा तो इसमें दर्शक भर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत कांग्रेस की अंतरकलह व अपनी सरकार की विफलता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा व उसके प्रादेशिक नेताओं पर आरोप लगाते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक का BJP पर बड़ा आरोप, खरीद फरोख्त से राजस्थान सरकार को गिराने की रच रही साजिश 

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के फोन टैप करवा रही है। उन्होंने कहा,‘‘ मेरा आरोप है कि विपक्ष के विधायकों व सत्तारूढ़ मंत्रियों के फोन टेप हो रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इस सरकार की बुनियादही बिना नींव के रखी गयी थी इसलिए हर तीन माह में सरकार के पाए हिलते हैं। गहलोत के आज के संवाददाता सम्मेलन में साबित कर दिया कि यह अस्थिर सरकार है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।