हमारे पास पूरे सबूत, छोड़ेंगे नहीं...SIR को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग दी चेतावनी

By अंकित सिंह | Jul 24, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि विपक्ष बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उन्हें किसी भी कीमत पर बच निकलने नहीं देगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं चुनाव आयोग को एक संदेश देना चाहता हूँ: अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे बच निकलेंगे, तो आप गलत हैं। आप बच नहीं पाएँगे, क्योंकि हम आपके पीछे पड़ जाएँगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 वर्ष की आयु के हजारों नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है और 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, "आज हमारे पास 100 प्रतिशत सबूत हैं कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक में एक सीट पर धोखाधड़ी की अनुमति दी। जब हम इसे आपको दिखाने का फैसला करते हैं, तो यह 100 प्रतिशत सबूत होता है। हमने सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र को देखा और हमें यह पता चला। मुझे पूरा यकीन है कि निर्वाचन क्षेत्र दर निर्वाचन क्षेत्र यही नाटक है। एक निर्वाचन क्षेत्र में हजारों नए वोट हैं, जिनकी उम्र 50 या 60, 65 वर्ष है। फिर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।"

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में एसआईआर पर बवाल, कार्यवाही सिर्फ कुछ मिनटों में 12 बजे तक टली

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों और प्रवासी मजदूरों सहित आम लोगों के लिए भारी समस्याएँ और कठिनाइयाँ पैदा कर दी हैं। हमारी पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को वापस लेने की माँग करती है। चुनाव आयोग 2024 की मतदाता सूचियों के आधार पर चुनाव करा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों के प्रति तटस्थ रहना चाहिए। बिहार में, हम आंदोलन कर रहे हैं और एसआईआर प्रक्रिया को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हमारी पार्टी एसआईआर को चुनौती देने वाली सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिकाकर्ता भी है। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार