क्या बिहार में बन रहे नए समीकरण? राबड़ी देवी की इफ्तार दावत में नीतीश के साथ चिराग भी हुए शामिल, तेजस्वी यादव ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

पटना। बिहार की राजनीति में शुक्रवार का दिन काफी खास रहा क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर चिराग पासवान तक लगभग सभी नेता एकत्रित हुए। इतना ही नहीं इस बैठक की एक शानदार तस्वीर सामने आई जिसमें नीतीश कुमार के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और छोटे बेटे तेजस्वी यादव एकसाथ दिखाई दिए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। 

जबकि बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ़्तार दिया था, वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की बिहार इकाई में सुधार को लेकर उठी आवाज, सुशील मोदी ने कही यह अहम बात 

सभी नेताओं को दिया गया न्योता

नीतीश कुमार के 'महागठबंधन' में शामिल होने की खबरों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने इफ़्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता सभी पार्टी के नेताओं को दिया। चाहे भाजपा पार्टी के हो, वीआईपी हो, एलजेपी के हो, जदयू के हो। यह तो परंपरा रही है कि हर दूसरे के इफ़्तार में हम लोग हमेशा शिरकत करते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र