'हमारा न्याय हो गया', अपने साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को रेप पीड़ित महिलाओं ने आग में भून डाला, 10 गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 10, 2025

कभी कभी कुछ वारदातों को सुनकर ऐसा महसूस होता है कि क्या ये सही हुआ या गलत? सबसे बुरा दर्द देने वाले का चेहरा अगर आंखों के सामने बार बार आये तो कैसे रहा जाए... क्या ओडिशा की रेप पीड़ित महिलाओं ने खुद के साथ न्याय किया या नहीं ये आपको तय करना है! हम बस आपको पूरी वारदात को बताते हैं-

इसे भी पढ़ें: Kailash Manasarovar Yatra | कैलाश मानसरोवर यात्रियों को होगी सुविधा? Nathu La और Lipulekh La को अस्थायी आव्रजन चौकी घोषित किया गया

पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: Train to Kashmir | 'जम्मू-कश्मीर के लिए ट्रेन पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी वरदान', Farooq Abdullah ने की पीएम की तारीफ?

उन्होंने कहा, “वे उसके घर गयीं, जहां वह सो रहा था, और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी। सेठी ने कहा, गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया। गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार ने कहा, महिलाओं ने उस व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की थी और न ही कभी किसी तरह की मदद मांगी थी।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल