India Out नीति हमने कभी नहीं अपनाई, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले सुर, कहा- PM मोदी पर गलत कमेंट करने वालों पर लिया एक्शन

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में 'इंडिया आउट' के किसी भी अजेंडे से इनकार किया और कहा कि हमने कभी भी इस नीति का पालन नहीं किया है। उन्होंने यह जरूर कहा कि हमारे द्वीप देश में विदेशी सेना की मौजूदगी गंभीर समस्या थी। मुइज्जू ने ये बातें भारत दौरे के कुछ समय पहले कही हैं। मालदीव के समाचार पोर्टल adhadhu.com से बातचीत में मुइज्जू ने कहा, हमने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गलत कमेंट करने वाले अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने इसलिए भारतीय सैनिकों को मालदीव छोड़ने का आदेश दिया कि हमारे देश के लोग विदेशी सैनिक अपनी जमीन पर नहीं चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Maldives-Bangladesh की तरह बदल जाएगा श्रीलंका का भी समीकरण? भारत विरोधी बयान देने के लिए मशहूर दिसानायके के कमान संभालने का क्या होगा असर

 चीन के करीबी मुइज्जू को अब सत्ता संभालने के बाद धीरे धीरे भारत की अहमियत समझ में आने लगी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। इस यात्रा को रिश्तों में कड़वाहट के बाद द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 7-9 अक्टूबर के दौरान द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत में रहने वाले हैं। नाम न बताने की शर्त पर ऊपर बताए गए लोगों ने बताया कि मोदी सहित भारतीय नेतृत्व के साथ उनकी बैठकें 8 अक्टूबर को निर्धारित हैं।

प्रमुख खबरें

Mecca Pact सिर्फ नाम का, पाकिस्तान नहीं किसी काम का, अब मदद की गुहार के साथ इजरायल की तरफ सऊदी ने किया रुख

छोटे निवेशकों के आकर्षण के लिए NSE IPO का प्राइस बैंड रखा गया कम, आशीष चौहान ने दी जानकारी

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा