अभी काफी क्रिकेट खेले जाने हैं बाकी, फिंच बोले- अब तक हमने नहीं खेला अपना सर्वश्रेष्ठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

लंदन। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने तीन मैच जीतकर अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है लेकिन कप्तान एरोन फिंच को लगता है कि उनकी टीम अभी तक अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेली है। शीर्ष पर फिंच, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने काफी रन जुटाये हैं लेकिन मध्यक्रम अभी तक आक्रामक खेल नहीं दिखा पाया है। मार्कस स्टोइनिस पीठ में खिंचाव के कारण शनिवार को ओवल में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाये थे। गेंदबाजी विभाग में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं। 

अभी काफी क्रिकेट खेले जाने बाकी हैं और फिंच को भरोसा है कि उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट जल्द ही आयेगा। फिंच ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमने अपने सर्वश्रेष्ठ के निकट प्रदर्शन किया है जो अब भी अच्छी चीज है। हमारे अभी छह अंक हैं लेकिन हम अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब नहीं खेले हैं जो काफी सकारात्मक चीज है।

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया