देश का बैस्ट खेल टैलेंट हमारे पास - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 30, 2021

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में अपनी धाक जमा कर पूरी दुनिया के नक्शे पर आ गया है। हमें अपने अपनी खेल प्रतिभाओं पर गर्व है। निकट भविष्य में हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया में देश के कोने कोने से हज़ारों खिलाड़ी भाग लेंगे जिससे हमारे खिलाडि़यों का भी होंसला बढ़ेगा।

 

वे आज गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 29 वी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता की विजेताओं को मेडल पहनाकर आशीर्वाद देने के पश्चात संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर फैंसिंग हरियाणा के अध्यक्ष एनके सोलंकी व भारतीय फेंसिंग संघ की उपाध्यक्ष सुरेखा खत्री व आयोजन अध्यक्ष वी के बेनिवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का टीकाकरण आगामी 3 जनवरी से होगा शुरू- विज

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश के तलवारबाजों ने राष्ट्रीय फैंसिंग प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में ओवरऑल ट्रॉफी लेके हरियाणा को 14 मैडल देने का जो इतिहास रचा है वो प्रदेश में पहली बार हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सब खिलाडि़यों के अभिभावकों को भी शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल हब के रूप में दुनिया के नक्शे पे उभर कर आ रहा है। प्रदेश की खेल नीति को अब प्रदेशों के बाद कई देशों से प्रशंसा मिली है ।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना में भी प्रदेश सरकार ने वित्तीय प्रबंधन बनाए रखा अच्छाः मुख्यमंत्री

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैफरी व राष्ट्रीय कोच अशोक खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजे  वीडियो संदेश से खिलाडि़यों में जोश भर गया जिसके फलस्वरूप हरियाणा पहली बार देश मे अव्वल स्थान पे रहा है। अशोक ने कहा कि ओलम्पिक सनसनी भवानी देवी ने स्वयं मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उनकी खेल नीति की प्रशंसा की। प्रतियोगिता का शुभंकर लॉन्च भी स्वयं मुख्यमंन्त्री ने किया था ।

 

इस मौके पर फैंसिंग के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अनिल व अश्विनी खत्री, अमित, संदीप सिहाग समेत अनेकों अभिभावकगण उपस्थित थे ।

प्रमुख खबरें

Karnataka में कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

Congress मुसलमानों की तरफदारी करती है, Modi किसी से भेदभाव नहीं करते : Giriraj Singh

प्रधानमंत्री सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करते हैं, महंगाई पर चुप रहते हैं: Tejashwi

छोटे हथियारों की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए India से बातचीत जारी : Sri Lanka के विदेश मंत्री