हमसे Immigration Policy में हुईं गलतियां, कनाडा की ट्रूडो सरकार ने मानी अपनी गलती

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की नई इमीग्रेशन पॉलिसी के पीछे के तर्क को समझाया और सिस्टम को प्रबंधित करने में पिछली गलतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलतियाँ कीं हैं। ट्रूडो ने 7 मिनट के यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे इमीग्रेशन पॉलिसी में कमजोर लोगों का शोषण किया गया। फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों ने हमारे आव्रजन सिस्टम का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हम अगले तीन सालों के लिए कनाडा आने वाले इमिग्रेंट्स की संख्या घटा रहे हैं। नई नीति, जिसका उद्देश्य इन मुद्दों को संबोधित करना है, अगले तीन वर्षों में कनाडा में प्रवेश करने वाले स्थायी और अस्थायी दोनों निवासियों की संख्या में महत्वपूर्ण कमी लाएगी।

इसे भी पढ़ें: Trudeau की विदाई की भविष्यवाणी, इटली के जजों की क्लास, जर्मन चांसलर को बताया मूर्ख, ट्रंप के नए DOGE की तुलना सोनिया के 2004 प्रशासन से क्यों हो रही?

ट्रूडो का बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब वो अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इसके साथ ही तमाम सर्वे साफ साफ उनकी पॉपुलैरिटी के घटते ग्राफ को दर्शा रहे हैं। वर्तमान समय में आवास संकट से लेकर बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे लोगों के निशाने पर ट्रूडो सरकार है। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी भी उनकी सरकार पर प्रबंधन की विफलता और कनाडाई नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता न देने का आरोप लगा रही है।

प्रमुख खबरें

Aditya Roy Kapur की नई फिल्म में हुई हीरोइन की एंट्री, इस साउथ एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals