हम सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हैं : विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 18, 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व के आधार पर आगे बढती है। पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है वे अपनी भूमिका के साथ पूरे मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। यह टीम वीडी शर्मा की नहीं यह टीम भाजपा है। यह टीम सामूहिकता के साथ आगे बढेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बार जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब शपथ ली थी तब उन्होंने कहा था कि हम गरीब कल्याण के लिए काम करेंगे। केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के कल्याण और अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इसे हर बूथ तक पहुंचाने का काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान

मध्य प्रदेश संगठन ने पूरे देश को पद्धति दी

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम जो भारतीय जनता पार्टी का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं उसकी नींव में कई संगठन मनीषियों ने अपना त्याग, तपस्या और बलिदान दिया है। राजमाता जी, सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खण्डेलवाल,  कैलाश नारायण सारंग जैसे अनेक संगठन शिल्पियों ने मध्य प्रदेश भाजपा को गढ़ा है। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने जिस संगठन पद्धति को लेकर मध्य प्रदेश के कोने कोने में भाजपा पहुंचाने का काम किया, उस संगठन पद्धति पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में काम कर रही है। मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता उस पद्धति के तत्व को समझते है इसलिए पूरे देश में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं की अलग पहचान है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने आत्मनिर्भर नहीं कर्ज निर्भर बना दिया मध्य प्रदेश- जीतू पटवारी

आने वाले चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटें

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा दल बना। तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका राज्यों में फहरा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ जुटें और 2023 और 2024 के चुनावों के लिए आज हम संकल्प लें कि टीम भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी के काम में जुट जायेंगे। यहां से प्रत्येक पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों और अपने अपने कामों में जुटेंगे। मध्यप्रदेश भाजपा को आगे बढाने के लिए हम परिश्रम की पराकाष्ठा करें। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में बोले कमलनाथ राजनीतिक कलाकार हैं शिवराज; मुंबई जाकर एक्टिंग करें

समाज को तोड़ने वाली ताकतों को रोकने की जिम्मेदारी हमारी

शर्मा ने कहा कि आज एक वैचारिक युद्ध चल रहा है। कुछ देश विरोधी ताकतें समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते समाज में विघटन पैदा करने वाली ताकतों को रोकने और उन्हें मुखरता के साथ जवाब देने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए हमें समाज के हर वर्ग से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाने का काम करना है। हर ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र और बूथ पर भाजपा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा कमजोर दिखती है, तो भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर