UNSC में बोले एस जयशंकर, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे रवैये का नहीं करना चाहिए समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही आतंकवाद के मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने 1993 के मुंबई ब्लॉस्ट के लिए जिम्मेदार आपराधिक गिरोहों को राज्य का संरक्षण ही नहीं बल्कि पांच सितारा आतिथ्य सुविधाएं मिलते हुए भी देखा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्री ने कहा कि हमें इस लड़ाई में दोहरे रवैये का समर्थन नहीं करना चाहिए। आतंकवादी आतंकवादी होते हैं, कोई अच्छा या बुरा नहीं होता। जो लोग इस तरह का अंतर बताते हैं, उनका अपना एजेंडा होता है। जो लोग उनका बचाव करते हैं वो लोग साथ में अपराधी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर