By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022
मामल्लापुरम (तमिलनाडु), 27 जुलाई। शतरंज की स्टार खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका का कहना है कि शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टीम को गुरूवार से यहां शुरू हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड में पदक जीतने के लिये एकजुट होकर प्रयास करना होगा। पिछले 18 वर्षों से ओलंपियाड में 31 साल की हरिका भारतीय महिला टीम की रीढ़ रही हैं। वह लगातार आठवें ओलंपियाड में खेलेंगी जिसमें उन्होंने 2004 में पदार्पण किया था। वह लगातार ओलंपियाड में खेलने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया में हैं।