कोरोना का कहर, ECB ने जुलाई तक क्रिकेट पर लगाई पूरी तरह पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

लंदन। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बोर्ड ने काउंटी तथा लिस्ट ए समेत घरेलू मैचों की मेजबानी में मदद की पेशकश की है। ईसीबी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पेशेवर क्रिकेट का हर प्रारूप एक जुलाई तक स्थगित कर दिया।

हैरीसन ने बीबीसी से कहा ,‘‘ हमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मदद की पेशकश मिली है। अबु धाबी की ओर से कोई सूचना नहीं है।’’ इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला और भारतीय महिला टीम के खिलाफ दो टी20 मैच भी स्थगित कर दिये गए हैं। इसके अलावा काउंटी मैचों के नौ दौर भी अभी नहीं हो सकेंगे। हैरीसन ने कहा कि ईसीबी खाली स्टेडियमों में मैच कराने की सोच रहा है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार