अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने की उद्योगपति सज्जन जिंदल ने की वकालत, दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। उद्योगपति सज्जन जिंदल ने सोमवार को अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि जीवन को बचाने के साथ ही आजीविका को बचाना भी महत्वपूर्ण है। विविध क्षेत्रों में कार्यरत जेएसएफ समूह के अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 संकट ने दुनिया को रोक दिया। हमने जान बचाने के लिए कदम उठाए लेकिन अब हमें आजीविका बचाने के लिए फिर से शुरुआत करने की जरूरत है।’’ उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के आर्थिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं और एक सफल अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को व्यावसायिक गतिविधियां फिर चालू करनी होंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर