महिलाओं के अपमान के खिलाफ ‘अब बोलना होगा’: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

नयी दिल्ली|  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के अपमान और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ लोगों से आवाज़ बुलंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह खतरे के खिलाफ बोलने का वक्त है।

ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की सूची तस्वीरों के साथ ‘नीलामी’ के लिए डाल दी गई। यह एक साल से भी कम वक्त में दूसरी बार हुआ है। ऐसा लगता है कि यह ऐप ‘सुली डील्स’ की ‘क्लोन’ (प्रति) है जिसने पिछले साल विवाद खड़ा किया था।

गांधी ने ‘नो फीयर’ (भय रहित) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, “महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफ़रत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज़ में इसके ख़िलाफ़ खड़े होंगे। साल बदला है, हाल भी बदलो- अब बोलना होगा!”

कम से कम सौ प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक ऐप पर अपलोड किए जाने पर मचे बवाल के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मेजबान मंच ‘गिटहब’ ने उपयोगकर्ता (यूजर) को ब्लॉक करने की पुष्टि की है तथा भारतीय कम्प्यूटर आपदा प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) और पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए समन्वय कर रहे हैं। भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी) नोडल एजेंसी है जो साइबर सुरक्षा खतरें से निपटती है।

मंत्री ने यह भी नहीं बताया कि क्या कार्रवाई की जा रही है। वैष्णव ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार इस मामले में दिल्ली और मुंबई में पुलिस संगठनों के साथ काम कर रही है।

दोनों महानगरों की पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।” राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में तेजी से कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है।

प्रमुख खबरें

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LAC पर तनाव के बीच Delhi में India-China की बड़ी बैठक, SCO पर नई रणनीति का संकेत?

COP33 Climate Summit की मेज़बानी से भारत पीछे क्यों हटा? सरकार के इस चौंकाने वाले फैसले पर सस्पेंस