प्लेयर ऑफ द मैच बने शिखर धवन, बोले- हमने तीनों विभागों में किया अच्छा प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

लंदन। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि भारत को मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण 36 रन से जीत मिली। धवन ने 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम के लिये बहुत अच्छा संकेत है और मैं मैन आफ द मैच पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमारी टीम का क्षेत्ररक्षण बहुत अच्छा है। हमने कुछ अच्छे कैच लिये। हमारी गेंदबाजी अच्छी है। हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से मिली जीत पर बोले भुवी, सपाट पिच पर 3 विकेट लेकर संतुष्ट हूं

धवन ने कहा कि हमने नेट्स पर वास्तव में कड़ी मेहनत की थी। हमारी प्रक्रिया बहुत अच्छी है और इसलिए हमने अनुकूल परिणाम हासिल किये। हमने सभी विभागों में अच्छा खेल दिखाया। हम जानते थे कि उनकी टीम शानदार है और मैच रोमांचक होगा। हमें आगामी मैचों में भी हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत का अगला मैच 13 जून को नाटिंघम में न्यूजीलैंड से होगा। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी