हमने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम उल्लंघन का मामला उठाया: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2023

 विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हाल ही में संघर्ष विराम का उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान की ओर से हुए संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पूछे गए सवाल पर कहा, संघर्ष विराम उल्लंघन और सीमा पार से घुसपैठ की घटनाएं द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन हैं और हम हमेशा इन मामलों को पाकिस्तान के समक्ष उठाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय में यह तीसरी घटना थी। बागची ने एक अन्य सवाल पर कहा कि भारत ने अक्सर पाकिस्तान से करतारपुर गलियारे का उपयोग करके गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले सभी भारतीयों पर लगाए गए 20 डॉलर का शुल्क वापस लेने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रस्ताव दिया है कि इस शुल्क को हटा दिया जाना चाहिए और हमने यह मसला बार-बार उठाया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से इसपर कोई जवाब नहीं आया है। हम शुल्क के कारण होने वाली कठिनाइयों से परिचित हैं और हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

भारत के Manufacturing पर Global Giant Maersk का भरोसा, 1000 नए Containers का ऑर्डर दिया

Standard Chartered ने बदली India में Business Strategy, अब सिर्फ अमीर ग्राहकों पर होगा फोकस।

कौन हैं पूर्व IFS कृष्ण मोहन, जिन्हें चंपत राय के इस्तीफे के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, बताया कैसे राम मंदिर ट्रस्ट का बढ़ाएंगे TRUST

Manipur के Ukhrul में बड़ा आतंकी हमला, Assam Rifles के काफिले पर Ambush में 2 जवान शहीद