हम मजबूत विपक्ष चाहते हैं, अपवादों और असमंजस से घिरा नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस में आंतरिक कलह को लेकर शुक्रवार को कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि ‘परिवार’ ने ‘पंजे’ को अपनी ‘निजी संपत्ति’ बनाने की कोशिश में पार्टी को पंगु बना दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कापिल सिब्बल के ताजा बयान और फिर उनके आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्षी पार्टी में एक बार फिर कलह शुरू हो गई है। ‘जी23’ के कई नेताओं ने सिब्बल के प्रति अपना समर्थन जताया है, तो कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने सिब्बल को निशाने पर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ रीयलमी वी11एस 5जी स्मार्टफोन, जानें कीमत 

गांधी परिवार का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए नकवी ने कहा, ‘‘परिवार ने पंजे (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) को निजी संपत्ति बनाने के लिए सबसे पुरानी पार्टी को संकट में डाल दिया और इसे पंगु बना दिया है।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कुछ लोग विपक्ष का चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी अपनी पार्टी ही उनके हाथों से निकल गई है।

प्रमुख खबरें

MP High Court के आदेश से 14% हुआ OBC Quota, 13% रोके गए पदों पर अनारक्षित भर्ती होगी

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य