हम भी टैरिफ धमकी का जवाब देंगे, जैसे पहले दिया था...इस्तीफा देते ही ट्रंप से आर-पार के मूड में आए ट्रूडो

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा लगाया। लेकिन अब वो ग्रेट अमेरिका और ग्रेटर अमेरिका का ख्वाब देख रहे हैं। जिसमें कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना शामिल है। अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में कनाडा पर अपने दावे को सही ठहराते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात पर जोर दिया कि आखिरकार ओटावा पर टैरिफ कैसे लगाया जाएगा और कनाडा से अमेरिका को होने वाले भारी घाटे की ओर ध्यान दिलाया। 

इसे भी पढ़ें: सजा ये कि कोई सजा नहीं...Hush Money Case के दोषी डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर जज ने ये क्या फैसला दे दिया?

गौरतलब है कि ट्रम्प ने दावा किया कि कनाडाई लोगों को यह विचार 'दिलचस्प' लगता है। उन्होंने कहा कि कुछ हफ़्ते पहले कनाडा के बारे में यह बहुत दृढ़ता से कहा गया था और लोग हँसे थे और अब वे सभी कह रहे हैं, ठीक है, यह बहुत दिलचस्प है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका कनाडा को प्रति वर्ष 200 और 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहा है, साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका में 'भारी घाटा' है। उन्होंने कनाडा पर अमेरिका के कार कारोबार का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा लेने का आरोप लगाया।  

प्रमुख खबरें

Tata Group पर राजनीति करते ही फँस गये Rahul Gandhi, Aircel Founder के पुराने बयान ने खोली Congress के जमाने की पोल

UP Government Jobs: चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक संगठनों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

चौथे T20I में New Zealand पर 5-0 से Clean Sweep का लक्ष्य Tilak Varma ने रखा

Bhupendra Patel सरकार ने बढ़ाई CM Fellowship सीटें, 45 प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे युवा