हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अपने आप मे बेहद अलग है इसे दुनिया भर में पहचान दिलाने का काम करेंगे

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 20, 2021

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वाश हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल मे तीन बजट दिए जो कि एतिहासिक है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही हिमाचल मेरा गृहराज्य है लेकिन विकास के लिये हमारी समग्र सोच है। सबका साथ सबका विकास की धारणा के साथ हम आगे बढेंगे।  हिमाचल के लोगों की अपेक्षायें  हैं  लेकिन मैं कोशिश करूंगा कि प्रदेश की कला एंव संस्कृति को बढावा मिले। यह भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक इनको बढावा मिले।

 हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश मे चर्चित है , हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे पूरे विश्व मे पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा मैंने  संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है।

हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इनको दुनिया तक पहुचना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अपने आप मे बेहद अलग है और इसे दुनिया भर में पहचान दिलाने का वह काम करेंगे।

उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहाँ ज़मीन मिलेगी हम खेलो को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे लेजाने में काम करे। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। कोविड से निपटने को लेकर भी प्रधानमंत्री ने बेहतरीन काम किया है। 

शिमला के पीटरहॉफ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला। इस दौरान कोविड नियमों की कहीं भी पालना होती नहीं दिखी। दो गज की दूरी तो दूर की बात कइयों ने मास्क तक नहीं लगाए थे। कोरोना फैलने के लिए आम जनता को दोषी बताने वाले ये नेता चुनावों के समय स्वयं क्या करते हैं यह  तस्वीरों से साफ हो जाता है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती