By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासनकाल में हिरासत में लिए गए कैदियों को रिहा करना जारी रखने का बुधवार को वादा किया। यह बात उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका द्वारा मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कही।
अधिवक्ता और राजनीतिज्ञ रोड्रिग्ज (56) ने ट्रंप प्रशासन द्वारा मादुरो को उनके किलेबंद परिसर से बेदखल करने तथा यह दावा करने के दो दिन बाद अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली कि वेनेजुएला में सारी शक्ति अमेरिका के नियंत्रण में होगी।