चीन को परोक्ष संदेश देते हुए बोले राजनाथ सिंह, अगर दुश्मन हम पर हमला करेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के साथ सीमा विवाद के बीच चीन को परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई शत्रु देश भारत पर हमला करता है तो हमारा देश मुंहतोड़ जवाब देगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को दिये संदेश में सिंह ने कहा कि भारत दिलों को जीतने में भरोसा करता है, जमीन जतीने में नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम अपने स्वाभिमान की भावना को आहत होने देंगे।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत जो भी करता है, वह हमेशा आत्म-रक्षा के लिए करता है, ना कि अन्य देशों पर हमले के लिए। 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा