लोकसभा में समर्थन देने के बाद ठाकरे का रुख बदला, बोले- CAB पर सभी चीजें करें स्पष्ट

By अनुराग गुप्ता | Dec 10, 2019

मुंबई। नागरिकता संशोधन विधेयक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर चीजें जब तक साफ नहीं होंगी हम इस पर समर्थन नहीं देंगे। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार की देर रात लोकसभा में पारित हो गया और शिवसेना ने इसका समर्थन किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उसका संदेह दूर करना जरूरी है। वे हमारे लोग हैं, उनके सवालों का जवाब देना जरूरी है। इसके साथ ही ठाकरे ने भाजपा पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि जो भी उनसे असहमत हैं, वो देशद्रोही है। ऐसी उनका भ्रम है। हमने राज्यसभा के लिए इसमें कई संशोधन सुझाए हैं। यह एक भ्रम है कि केवल बीजेपी देश की चिंता करती है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो