शांत नहीं बैठेंगे, 125% टैरिफ से गंभीर हुआ अमेरिका-चीन ‘ट्रेड वॉर’

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग पर शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने और उसे 90-दिवसीय टैरिफ हॉल्ट से बाहर रखने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। चीन ने कहा कि वह टकराव नहीं चाहता है। एक बयान में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन की स्थिति स्पष्ट है, उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका बातचीत करना चाहता है, तो हमारा दरवाजा खुला है, लेकिन बातचीत आपसी सम्मान और समानता के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दबाव, धमकी और ब्लैकमेल चीन से निपटने का सही तरीका नहीं है और चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन अपने तरीके पर अड़ा रहा तो बीजिंग पीछे नहीं हटेगा।

इसे भी पढ़ें: पलटवार न करें, Reward मिलेगा...व्हाइट हाउस का सभी देशों को सीधा संदेश

चीन के पलटवार पर ट्रम्प ने उस पर टैरिफ 104% से बढ़ाकर 125% करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये चीन पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ा रहे हैं, क्योंकि वे बीजिंग को बातचीत के लिए तैयार करने पर काम कर रहे हैं। बता दें कि चीन ने अमेरिका के सभी उत्पादों पर टैरिफ 50% बढ़ाकर (यूरोपीय संघ) के 27 सदस्य देशों ने भी 23 अरब डॉलर (1.8 लाख करोड़ रु.) के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ का प्रस्ताव मंजूरी दी थी। 

प्रमुख खबरें

Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर

Noel Tata ने N Chandrasekaran के कार्यकाल विस्तार का किया विरोध, प्रस्ताव को बताया अमान्य

मेरे दोस्त आपको...PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की PM मेलोनी का खास संदेश

Asian Games से LA 2028 Olympics की तैयारी, Amol Muzumdar ने बताया अहम अनुभव